रुद्रपुर, दिसम्बर 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारतीय किसान संघ की बैठक फौजी मटकोटा, रुद्रपुर में आयोजित की गई, जिसमें तीन से पांच जनवरी 2026 को होने वाले किसान महिला प्रमुख प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के प्रांत व जिला महिला प्रमुख, कार्यकारिणी सदस्य और क्षेत्रीय महिला कार्यकर्ता भाग लेंगे। आयोजन स्थल रेलवे व बस स्टेशन से लगभग पांच किलोमीटर दूर है, जहां पहुंचने के लिए संघ द्वारा परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। प्रतिभागियों को अपने-अपने प्रांत व जिला महिला प्रमुखों के माध्यम से कार्यकर्ताओं की सूची व मोबाइल नंबर लाने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला किसानों को सशक्त बनाना है। बैठक में कुंवर पाल सिंह, चंद्रकला चौहान, कृष्ण कांधा, वीरेश, हरेन्द्र सिंह, सुधीर कुमार, नीतिन शाही, म...