सहारनपुर, मई 24 -- सहारनपुर। किसान मजदूर संगठन ने सहारनपुर में भी जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करते हुए, भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन जिला उपाध्यक्ष प्रिंस राणा भूख हड़ताल पर रहे। संगठन की प्रमुख मांगों में बिजली खंभे बदलने में हुए भ्रष्टाचार और घोटाले की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। खास है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह मुजफ्फरनगर में भूख हड़ताल पर हैं, जिनके समर्थन में सहारनपुर में भी भूख हड़ताल व बेमियादी धरना शुरू कर दिया। संगठन के प्रदेश महासचिव विनय राणा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आरडीएस योजना के अन्तर्गत एलएनटी कंपनी को जनपद में विद्युत सुधार कार्य दिया था, जिसमें नये खंबे बदलने में घोटाले हुआ है, जिसकी जांच होनी चाहिए। अन्य मांगों में संगठन ने जनपद में आवारा गौवंश को संरक्षण देने अन्यथा किसान को ...