बिजनौर, दिसम्बर 28 -- किसान मजदूर संगठन की बैठक में संगठन के विस्तार तथा 1 जनवरी से 10 जनवरी तक चलने वाली राम कथा में अयोध्या नगरी पहुंचने पर रूपरेखा बनाई गई। बैठक को मंडल प्रभारी कुंवर गिरिराज सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नोबहार सिंह गहलोत ने बताया अयोध्या नगरी में 1 जनवरी से 10 जनवरी तक ठाकुर पूरन सिंह के नेतृत्व में राम कथा का आयोजन किया जा है। उन्होंने कहा किसान भाई राम कथा में पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं साथ ही अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पुरन सिंह के हाथों को मजबूत करें। पंचायत को सरदार राजवीर सिंह, मूलचंद, प्रवेश कुमार, रामकुमार, पिंकी, राजपूत, विपिन राजपूत, पुखराज सिंह चौहान, विकास कुमार, राजेंद्र प्रजापति, सत्यवीर राजपूत, मुकेश कुमार, सुभाष, अभय सिंह आदि किसान नेताओं ने पंचायत को संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...