औरंगाबाद, जनवरी 28 -- रफीगंज प्रखंड परिसर में पिछले दिनों से जारी किसान मजदूर मोर्चा के मगध इकाई का धरना प्रदर्शन मंगलवार को 14वें दिन भी जारी रहा। अध्यक्षता लडू खां एवं संचालन सुधीर चंद्रवंशी व सिद्धी यादव ने किया। वक्ताओं ने कि उत्तर कोयल नहर के कुटकु डैम में फाटक लगाने तथा अंगरा, कोटवारा एवं चेई नवादा शाखा के अधूरे कार्य को पूरा कराने को लेकर अनिश्चितकालीन महाधरना 15 जनवरी से जारी है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तबतक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। अभी तक किसी पदाधिकारी ने उनकी बातें नहीं सुनी है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी उनकी बातें नहीं सुनी जाएगी तब तक उन्हें धरना से हटाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। इस मौके पर भोलानाथ वर्मा, पपू कुमार, सुनील पासवान, पंसस बसंती देवी, अजय विद्यार्थी, किशोरी मोहन, डॉ मनोज कुमार, सतेन्द्र यादव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.