फतेहपुर, जनवरी 22 -- फतेहपुर, संवाददाता किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा लगातार किसान मजदूर आयोग का गठन करने की मांग कर रहा है लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई यह अच्छी बात नहीं है उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं पशुपालन करती हैं एक ओर जहां सरकार यह मान चुकी है कि पशुपालन भी कृषि के दर्जे में आता है तो ऐसी स्थिति में महिलाओं को भी किसान सम्मन निधि दिया जाना चाहिए उन्होंने कहां की इस पूरे वर्ष खाद की समस्या रही है सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में स्थित किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान मजदूर मोर्चा भारत सरकार से लगातार इस बात की मांग ...