सीतापुर, फरवरी 12 -- सीतापुर, संवाददाता। किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के आवाह्न और राष्ट्रीय सचिव शिव प्रकाश सिंह की उपस्थिति में अमेरिकी सरकार के साथ हुई कथित किसान व जन विरोधी डील के विरोध में प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंच के जिला संयोजक नवल किशोर मिश्रा व जिला अध्यक्ष राकेश बाजपेई ने किया। विकास भवन स्थित धरना स्थल पर एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए गए व्यापारिक समझौते का विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद डीएम के जरिए एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को संबोधित भेजा गया। कार्यक्रम में चंद्रभान सक्सेना, लक्ष्मीकांत बाजपेई आदि मौजूद रहे। आखिर में मंच पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर विचार नहीं किया तो आंदोलन किया और व्यापक रूप दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.