रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। अक्षय ऊर्जा उत्पादन को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है। ऐसे में पूरा जोर सोलर ऊर्जा उत्पादन पर है। अब योजना को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कुसुम सी-2 योजना शुरू की है। योजना के तहत किसान अपनी जमीन पर एक मेगा वाट क्षमता का सोलर प्लांट लगा सकेगा। इसके लिए जनपद में 12 फीडर चयनित किए हैं। इसके चलते किसानों की आमदनी में भी इजाफा होगा। उप्र नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपी नेडा) द्वारा किसानों की जमीन पर कृषि विद्युत फीडर को सौर ऊर्जीकरण करने की योजना शुरू की है। योजना के तहत किसानों की सहमति से जमीन को खरीदकर या 25 वर्षों के लिए लीज पर लेकर एक मेगावाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इसके अलावा किसान खुद भी अपनी जमीन पर प्लांट लगाकर विद्युत उत्पादन कर सकेगा। इसके लिए जनपद के 12 कृषि विद्युत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.