जौनपुर, मार्च 6 -- सतहरिया। फूलों की खेती काफी फायदे का सौदा है। इस संबंध में मुंगराबादशाहपुर नगर के लतहरिया निवासी किसान राम सूरत पटेल से बातचीत करके उनका अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि किसान फूलों की खेती करके अपनी आय तिगुना कर सकता है। उन्होंने ने बताया कि उनके पास पांच बीघा जमीन है। इसमें से खाने के लिए अनाज बोने के बाद सारे खेत में फूलों की खेती करते हैं। यह काम वह 20 वर्ष से कर रहे हैं। इसमे गेंदा की खेती करने पर बहुत ही मुनाफा है। गेंदा की कई प्रजातियों की खेती वर्ष भर की जा सकती है। इसकी फसल ढाई से तीन माह में तैयार हो जाती है। एक बीघा में डेढ़ हजार रुपये तक की लगती है। सिंचाई की अधिक जरूरत नहीं होती है। पैदावार ढाई से तीन कुंटल तक प्रति बीघा तक हो जाती है। त्योहारों को लेकर हुई शान्ति समिति की बैठक जंघई। होली व ईद को लेकर बुधव...