बुलंदशहर, अगस्त 29 -- नगर के कृषि विज्ञान में केंद्र में शुक्रवार को आयोजित गोष्ठी में किसानों को धान की उन्नत फसल के बारे में जानकारी दी गई। जिलेभर से काफी संख्या में किसानों ने गोष्ठी में भाग लिया। काफी जिलों से आए वैज्ञानिकों ने किसानों धान की उन्नत फसलों के बारे में बताते हुए उन्हें रासायनिक उर्वरकों का कम प्रयोग करने के लिए कहा। गोष्ठी में किसानों को धान की वैज्ञानिक खेती तथा बासमती निर्यात से जुड़े नवीनतम पहलुओं की जानकारी दी गई। वैज्ञानिक बीईडीएफ डा. नेत्रपाल शर्मा ने भारत से बासमती चावल के निर्यात की संभावनाओं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती मांग एवं किसानों की आय बढ़ाने के अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने धान की वैज्ञानिक खेती की पैकेज एवं प्रैक्टिसेज पर प्रकाश डाला। कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी अधिकारी वैज्ञानिक डा. रीशू सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.