गढ़वा, मार्च 5 -- भंडरिया। भंडरिया पंचायत भवन प्रांगण में अगले 7 मार्च को प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी प्रखंड कार्यालय के एटीएम शशिकांत शर्मा ने दी। कहा कि किसान मेला में किसान अपने खेतों में उपजाए गए फसल की प्रदर्शनी लगायेंगे। प्रदर्शनी में शामिल चयनित किसानों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा गढ़वा के परियोजना निदेशक के निर्देशानुसार उक्त मेला का आयोजन किया जाना है। मेले में जनप्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित कर किया जाएगा। यह मेला 2024-25 में आत्मा समेति सहाय अनुदान अंतर्गत लगाया जा रहा है। एटीएम ने उक्त मेले में अधिक से अधिक संख्या में किसानों को अपने उपज के फसलों के साथ प्रदर्शनी में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...