लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता छावनी का एएमसी स्टेडियम बीते कुछ दिनों से युवाओं की मेहनत और अभ्यास की कसौटी बना हुआ है। शनिवार को अग्निवीर भर्ती रैली में देश सेवा का जज्बा लिए आए युवाओं के माथे पर सुबह की सर्द हवा के बीच पसीना और आंखों में सफल होने की चमक दिखी। कोई किसान तो कोई श्रमिक परिवार से है। भर्ती रैली में आए ज्यादातर युवा ऐसे हैं जिन्होंने गरीबी का दर्द झेला लेकिन देश भक्ति का जज्बा कम नहीं हुआ। अग्निवीर बनने का जज्बा लेकर अभ्यास करते रहे। कानपुर देहात के योगेश के पिता किसान हैं। वह इससे पहले चार बार अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल हो चुके हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि अबकी बार भर्ती होकर परिवार, समाज व देश का नाम रोशन करेंगे। गोविंद मौर्या चित्रकूट के रहने वाले हैं। वह पिता के साथ खेतीबाड़ी करते हैं। उनके पिता ने ही देश स...