रामपुर, दिसम्बर 15 -- किसानों के लिए अच्छी खबर है। खेती में बदलाव लाकर कम जमीन पर कम खर्च से ज्यादा फसल उत्पादन पाने को 29 दिसंबर तक जिले के 245 गांवों में किसान पाठशाला लगेंगी। इन पाठशालाओं में किसानों को काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसान पाठशाला का आयोजन दोपहर दो से पांच बजे तक होगा। इसमें किसानों को फसल का उत्पादन बढ़ाने के लिए तकनीकी जानकारी मिलेगी। चना, मटर, मसूर, तिलहन, गन्ना, गेहूं एवं सहफसली खेती आधुनिक तकनीक से करने के गुर बताए जाएंगे। किसानों को प्राकृतिक खेती एवं हरी खाद के महत्व, खेती में ड्रोन का उपयोग, फार्मर रजिस्ट्री का महत्व एवं उपयोगिता बताई जाएगी। दूसरे दिन किसानों को पाठशाला में कृषि प्रसार में तकनीकी कौशल का महत्व, कृषि उत्पादन में एफपीओ की भूमिका एवं रणनीति, महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। किसान पाठ...