देहरादून, फरवरी 3 -- लक्सर। दल्लावाला खानपुर के बाबूराम पुत्र रतन सिंह ने गांव से थोड़ी दूर स्थित अपने खेत में गेहूं उगा रखा है। सोमवार रात 8 बजे गेहूं की रखवाली के लिए वह घर से खेत पर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में संजय पुत्र तिलक राम व दो अज्ञात लोग पहले से घात लगाकर खड़े थे। उन्होंने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। हमले में उसके दाएं पैर की हड्डी और कुछ पसली टूट गई। इसके बाद हमलावर भाग निकले। वहां से गुजर रहे बरफ़ान सिंह व अन्य लोगों ने बाबूराम के घर सूचना दी। परिजन उसे लक्सर सीएचसी ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसओ खानपुर धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर एक नामजद तथा दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.