रामपुर, जनवरी 2 -- पुरानी रंजिश को लेकर तीन युवकों ने एक किसान को रास्ते में रोककर लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल किसान ने थाना पहुंचकर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। डिलारी निवासी बलजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने बताया गुरुवार को लगभग दो बजे अपने घर से स्कूटी द्वारा मिलकखानम जाने के लिए निकला था। बताते है जैसे ही डिलारी का मझरा के पास पहुंचा तीन युवकों ने रोक लिया और उसकी लोहे की रॉड से हमला कर दिया। परिजन घायल को इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष निशा खटाना का कहना है कि पीड़ित की और से तहरीर मिली है जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...