नोएडा, जनवरी 4 -- दादरी, संवाददाता। जारचा क्षेत्र के चौना गांव में उधर दी रकम न मिलने पर कुछ युवकों ने किसान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौना गांव का रहने वाला सुभाष गांव में खेती-बाड़ी का कार्य करता है। सुभाष ने गांव की एक जमींदार से कुछ समय पहले एक लाख रुपये उधार लिए थे। जमींदार के परिवार के कुछ युवक शनिवार को सुभाष के घर पहुंचे। सुभाष से उधार के रुपये की मांग करने लगे। सुभाष ने रुपये न होने की बात कही। इसके बाद युवकों ने सुभाष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हादसे में सुभाष के गंभीर चोटें आईं। जारचा पुलिस ने इस मामले में निखिल और निक्की को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है...