बदायूं, जून 7 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने वन कार्यालय गेट पर बैठक की। मंडल प्रवक्ता राजेश सक्सेना ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। मंडल प्रवक्ता ने कहा कि सिरसौली के किसान सूबेदार पर जंगली सुअर मारने के आरोप में 50 हजार का जुर्माना डाला है उसे वापस किया जाये। संबंधित किसान पर लगा आरोप गलत है। पूरनलाल कुशवाहा, सूबेदार, लीलाधर, राम सिंह सागर, शिवदयाल सागर, पूरनलाल गुप्ता, श्याम पाल आर्य, कृपाल सिंह, तेजपाल कुशवाहा, सुरेश मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...