लखनऊ, मई 9 -- राजधानी के विभिन्न मार्गों पर पांच नए बस अड्डे बनाए जाएंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इनके लिए करीब 165 एकड़ जमीन चिन्हित कर आरक्षित कर दी है। मास्टर प्लान 2031 के संशोधित प्रारूप पर भी इन बस अड्डों को अंकित कर दिया गया है। भविष्य में कोई भी इनके लिए आरक्षित जमीन पर निर्माण नहीं कर पाएगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्लानिंग विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। एक बस अड्डे के लिए प्राधिकरण की बसंत कुंज योजना के सेक्टर-ए में 30 मीटर चौड़ी सड़क पर जमीन आरक्षित की गई है। इसके लिए कुल पांच एकड़ भूमि दी गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इसकी आरक्षित दर 36250 प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की है। यह जमीन लखनऊ विकास प्राधिकरण ने किसानों से खरीदी है इसलिए उसने इसकी कीमत अभी निर्धारित कर दी है। इसके अलावा मास्टर प्लान 2031 के संशोधित कन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.