हाजीपुर, जनवरी 9 -- वैशाली राज्य स्तर पर बना नंबर 01 हाजीपुर। निज संवाददात राज्य सरकार द्वारा किसानों को योजनाओं का सीधा, पारदर्शी एवं समयबद्ध लाभ दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे किसान पंजीकरण महाअभियान में वैशाली ने बाजी मार ली है। उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए राज्य भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल आंकड़ों की सफलता है, बल्कि प्रशासनिक प्रतिबद्धता और जमीनी स्तर पर किए गए निरंतर प्रयासों का सशक्त उदाहरण भी है। गुरुवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य द्वारा जिले को 8000 किसान पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष वैशाली जिले ने 7980 किसानों का सफल पंजीकरण किया है। इस प्रकार जिले ने 99.75 प्रतिशत की प्रभावशाली उपलब्धि दर्ज की है, जो राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ है। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.