पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू कराने से पूर्व किसानों के पंजीकरण कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। अब तक किसानों के पंजीकरण में सुस्ती पर डीएएफएमओ विजय कुमार ने नाराजगी जताई है। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 प्रति कुंतल के रेट से खरीद मार्च से शुरू होगी। इससे पूर्व जिले में 103 खरीद केंद्रों को मंजूरी दी जा चुकी है। मंडियों पीलीभीत समेत पूरनपुर और बीसलपुर में केंद्रों पर किसानों के पंजीकरण में सुस्ती पर नाराजगी जताते हुए इसमें दिलचस्पी लेकर इसे जल्द से जल्द बेहतर आंकड़ें तक ले जाने को कहा गया है। डीएफएमओ ने बताया कि केंद्र प्रभरियों से रिपोर्ट देने को कहा गया है। ताकि किसान पंजीकरण की संख्या को लेकर शासन को रिपोर्ट दी जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.