झांसी, फरवरी 8 -- झांसी। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले ब्लाक बंगरा के गांव कटेरा देहात ग्राम साजेरा किसान इकठ्ठे हुए। यहां शिवनारायण सिंह परिहार ने पंचायत की। जिसमें कहा आरोप जड़ा कि सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा। आपदाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को किसानों के कर्ज वसूली पर रोक न लगाई तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। किसान नेता बोले कि कटेरा देहात का खिरक साजेरा जिसकी आबादी लगभग 1000 है। जो सरकारी योजनाओं से कोसों दूर है पूरी आबादी खेती किसानी पर आधारित है खेती किसानी से ही यहां के किसान अपना अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं लेकिन प्राकृतिक आपदाओं ने भरण पोषण पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। फसले अच्छी न होने के चलते किसान कर्जदार हो गया है। प...