कन्नौज, दिसम्बर 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) की विशाल महापंचायत 28 दिसंबर को नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार गेस्ट हाउस में आयोजित की जाएगी। इस महापंचायत को लेकर संगठन की बैठक हुई, जिसमें पदाधिकारियों को जहां अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। वही तैयारियों की समीक्षा भी की गई। भाकियू (अवधेश) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.अवधेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 28 दिसंबर रविवार को लिटिल स्टार गेस्ट हाउस में किसानों की विशाल महापंचायत का आयोजन प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर महापंचायत की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में खाद और बिजली की बढ़ती समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया। इन मुद्दों को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.