शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- चीनी मिल मैदान में सोमवार को भारतीय कृषक दल की किसान पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में आवारा गोवंश, धान खरीद में गड़बड़ी और कृषि नीतियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। नेताओं ने 23 मार्च को खिरनीबाग, शाहजहांपुर में किसान पंचायत कर जेल भरो आंदोलन करने की रणनीति घोषित की। कार्यक्रम के बाद तहसीलदार दीपेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ने बताया कि 24 फरवरी से जिले में गांव-गांव संपर्क अभियान शुरू होगा, जो एक माह तक चलेगा। पंचायत को राजप्रकाश चौहान, राजीव सक्सेना, संजय शर्मा और भानुप्रताप गंगवार समेत अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। संचालन विजय पाल यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...