गाजीपुर, जनवरी 24 -- गाजीपुर, संवाददाता। नैनो उर्वरक जागरुकता अभियान के तहत कृषि भवन में शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि कृषि उपनिदेशक विजय कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुल 80 किसानों ने प्रतिभाग किया। इसमें किसानों को खेती करने के दौरान उर्वरक के छिड़काव सहित अन्य बिंदुओं जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने संतुलित मात्रा में उर्वरक प्रयोग के साथ नैनो तकनीक पर आधारित नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी एवं नैनो जिंक का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने उर्वरकों पर भारत सरकार द्वारा दी जा रही भारी भरकम सब्सिडी की भी जानकारी दी गयी। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने किसानों को फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी। किसानों को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस के प्रयो...