पीलीभीत, फरवरी 7 -- पूरनपुर। चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसान ने सीसीओ पर मारपीट करने का आरोप लगाया। जानकारी लगने के बाद दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे डीसीओ ने मामले की जानकारी की और किसानों से पर्ची के मुताबिक गन्ना लाने की अपील की। मारपीट की घटना के बाद किसान संगठनों में नाराजगी पनप रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइया के रहने वाले बहार खान शुक्रवार को गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर चीनी मिल पहुंचे। इस दौरान लाइन में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर वह अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। आरोप है इस दौरान पहुंचे सीसीओ ने बाहर खान के साथ मारपीट की। जानकारी लगते ही मिल यार्ड में मौजूद दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर की। चीनी मिल में हुए विवाद की जानकारी लगते ही जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ...