लखनऊ, जनवरी 15 -- काकोरी। पठान खेड़ा गांव में बुधवार शाम को बुजुर्ग छोटेलाल पाल (70) का शव आम के पेड़ से रस्सी पर लटकता मिला। पठान खेड़ा निवासी शंकर पाल ने बताया कि बुध‌वार दोपहर छोटेलाल घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। इस दौरान राहगीर ने शव लटकता देख परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि छोटेलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...