बरेली, फरवरी 21 -- बरसेर। खराब नलकूप सही कराने की शिकायत पर जेई पर किसान ने धमकाने का आरोप लगाया है। ब्लॉक रामनगर के गांव शहबाजपुर के तौसीफ ने पोर्टल पर शिकायत की थी कि उनके गांव का नलकूप संख्या एजी 30 काफी पुराना है और एक माह से खराब है। फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसान का आरोप है कि जेई ने बिना कुछ काम कराए शिकायत निस्तारण की रिपोर्ट लगा दी। इस पर किसान ने जेई से फोन पर रिपोर्ट के बारे में पूछा तो जेई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और किसान को ही धमकाने लगे। वहीं जेई ने सारे आरोप निराधार बताए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...