काशीपुर, मई 3 -- जसपुर, संवाददाता। मुजफ्फरनगर में जनाआक्रोश रैली के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला करने से भाकियू भड़क गई है। भाकियू ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के पेशकार को सौंपा। शनिवार को भाकियू पदाधिकारी एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। किसानों ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों की हत्या करने पर पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ दो मई को मुजफ्फरनगर में जनाक्रोश रैली थी। जहां किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत को भी बुलाया गया था। रैली के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने टिकैत पर हमला कर उनकी पगड़ी उतारी दी थी। जो कि निंदनीय है। यूनियन ने हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की है। चेताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में देर की गई तो भाकियू पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। यहां प्रेम सहोता, जागीर सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.