अमरोहा, फरवरी 16 -- रजबपुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव पप्सरा में रविवार सुबह 52 वर्षीय किसान नेता शीशपाल सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव गांव में ही एक खेत में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की, फॉरेंसिक टीम बुलाकर सुबूत उठाए तथा बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे कारणों का खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। मृतक शीशपाल सिंह गांव निवासी खचेडू सिंह के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं, वह एक किसान संगठन से जुड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह लगभग छह बजे वह अपने खेत जाने के लिए घर से निकले थे लेकिन इसके बाद काफी देर तक वापस नहीं आए। परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां भी नहीं मिले, तलाश के बीच गांव के रहने वाले नरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.