अमरोहा, दिसम्बर 18 -- अमरोहा। डिडौली कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर समर्थकों के काफिले के साथ गुजर रहे जिले के एक किसान नेता की स्टंटबाजी का वीडियो बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि किसान नेता व उनके समर्थक जिला मुख्यालय पर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने आ रहे थे। इस बीच उनकी स्टंटबाजी से हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ, वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि किसान नेता ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इन वीडियो को खुद भी शेयर किया है। वीडियो में लग्जरी कार सवार किसान नेता कार की खिड़कियों से लटककर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासनिक स्तर पर मामले में जांच शु...