पीलीभीत, फरवरी 10 -- पूरनपुर। चीनीमिल में क्रय केंद्र से पहुंचे ट्राले में पुराना गन्ना भरा होने की सूचना पर किसान नेता पहुंच गए। उन्होने वीडियो वायरल कर इसकी हकीकत उजागर की। उन्होंने कहा कि किसानों का ताजा गन्ना लाने के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। क्रय केंद्रों से रिजेक्ट और काफी पुराने गन्ने की आपूर्ति की जा रही है। पूरनपुर सहकारी चीनीमिल में आए दिन गन्ने को लेकर विवाद उपज रहा है। चीनीमिल से रिजेक्ट और पुराना गन्ना बताकर किसानों की ट्रालियां वापस की जा रहीं है। जबकि क्रय केंद्रों से पहुंचने वाले ट्रालों में भरे खराब गन्ने की तौल की जा रही है। सोमवार को आधा दर्जन से अधिक किसानों को ट्रालियां रिजेक्ट गन्ना बताकर वापस कर दी गईं। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह चीनीमिल पहुंच गए। किसानों ने उन्हें समस्या बताई। इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.