अलीगढ़, अप्रैल 20 -- इगलास(अलीगढ़), संवाददाता। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान शनिवार को एक बुजुर्ग किसान ने खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया। उस समय डीएम संजीव रंजन, एसएसपी संजीव सुमन व अन्य अधिकारी सुनवाई कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल किसान नेता से बोतल छीनी और उन्हें कोतवाली ले गई। उनकी बात सुनने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। किसान ने आठ साल से चल रहे भूमि विवाद का निस्तारण न होने के चलते यह कदम उठाया था। अधिकारियों के अनुसार मामला कोर्ट में विचाराधीन है। गोंडा क्षेत्र के गांव नगला जुझार निवासी 78 वर्षीय भगवान सिंह भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता हैं। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे वह तहसील पहुंचे। हाथ में बोतल लगी थी, जिसमें मिट्टी का तेल भरा था। डीएम-एसएसपी के सामने आते ही भगवान बोतल खोलकर तेल अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.