नोएडा, फरवरी 22 -- रबूपुरा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (महासभा) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को महिला किसान नेता की रिहाई की मांग को लेकर कोतवाली पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने उन्हें समझा कर वापस भेज दिया। भारतीय किसान यूनियन (महासभा) के दर्जनों कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आगमन के तीन दिन पूर्व से ही संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी को हाउस अरेस्ट रखा गया। शनिवार को सरकार के इशारे पर पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया। जिला प्रशासन का यह कृत्य निंदनीय है और किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास है। प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक उनकी नेता को र...