नई दिल्ली, फरवरी 14 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कई किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किसानों के साथ विश्वासघात है और उनके भविष्य का सौदा स्वीकार नहीं किया जा सकता। संसद भवन परिसर में राहुल गांधी और किसान नेताओं की हुई इस बैठक में व्यापार समझौते का विरोध करने तथा किसानों व खेतिहर मजदूरों की आजीविका की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़े आंदोलन की आवश्यकता पर चर्चा की। राहुल गांधी ने इस मुलाकात का वीडियो एक्स पर साझा करते हुए पोस्ट किया, "नरेंद्र सरेंडर मोदी ने भारत के किसानों के साथ विश्वासघात किया है और किसान यह बात समझ चुके हैं।" यह भी पढ़ें- चुनावी ट्रस्ट के चंदे से मालामाल हुई BJP, 82 फीसदी आया हाथ; कांग्रेस का क्या हाल राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह ...