संभल, मार्च 24 -- भाकियू असली ने खनौरी और शंभू बॉर्डर पर एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर धरना दे रहे किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को जिलेभर में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में अझरा गांव के चौराहे पर पंजाब सरकार का पुतला फूंका गया और नारेबाजी कर गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग उठाई गई। इसी क्रम में गुन्नौर तहसील क्षेत्र के भागनगर गांव में भी ऋषिपाल सिंह यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने और गिरफ्तार नेताओं की रिहाई की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.