नवादा, फरवरी 22 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि विभाग की महत्वाकांक्षी योजना फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जिले में गहमागहमी तेज है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, जिले के 14 प्रखंडों में किसानों के पंजीकरण की स्थिति में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। जहां कुछ प्रखंडों ने 80 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, वहीं कुछ बड़े प्रखंड अब भी 30 प्रतिशत के आसपास संघर्ष कर रहे हैं। नवादा जिले में कुल 1,86,174 पीएम किसान लाभार्थी हैं। इनमें से अब तक 51,506 लाभार्थियों ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण करा लिया है, जो कुल लाभार्थियों का 27.67 प्रतिशत है। हालांकि, पीएम किसान लाभार्थी के साथ ही अगर कुल फार्मर रजिस्ट्री की बात करें, तो जिले में कुल 93,129 पंजीकरण हुए हैं, जो कुल लक्ष्य का 50.02 प्रतिशत है। हालांकि फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.