गया, फरवरी 21 -- किसान निबंधन में लापरवाही बरतने वाले कर्मी नपेंगे गया जिले में 1136 लॉगिग एक्टवि आईडी से हो रहा निबंधन का काम कुछ प्रखंडों में खराब प्रगति पर डीएम ने जतायी नाराजगी डोभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी से पूछा गया स्पष्टीकरण, रोका गया वेतन - आदेश गया जी, प्रधान संवाददाता किसान निबंधन में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। निबंधन में जो अधिकारी या कर्मी रुचि नहीं ले रहे हैं उनपर विभागीय कार्रवाई तय है। शनिवार को निबंधन की समीक्षा के बाद डीएम शशांक शुभंकर ने यह निर्देश दिया। बताया गया कि गया जिले में 1136 लॉगिन आईडी एक्टिवेट है। जिससे फार्मर रजिस्ट्री किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि कुछ अंचल में खराब प्रगति है। डोभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी से इस मामले में स्पष्टीकरण पूछते हुए अगले आदेश तक वेतन रोका गया है। उन्होंने कहा क...