मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। किसान निबंधन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तीसरे चरण का अवधि विस्तार शनिवार को किया गया। यह अभियान अब 11 फरवरी तक चलाया जाएगा। शनिवार तक हुए निबंधन के अनुसार किसान निबंधन में प्रदेश भर में जिला पहले स्थान पर रहा। इस अभियान में खराब प्रदर्शन करने वाले 17 राजस्व कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश डीएम सुब्रत कुमार सेन ने दिया। उन्होंने यह निर्देश अंचलवार और गांववार किसान निबंधन कार्य की समीक्षा के दौरान लापरवाही मिलने पर दिया। डीएम ने किसान निबंधन को सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसमें लगाए गए सभी कर्मियों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा। अभियान सामान्य दिनों की तरह आगे भी तब तक जारी रहेगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.