मुजफ्फरपुर, फरवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में चलाए गए विशेष किसान निबंधन अभियान के दौरान खराब प्रदर्शन करनेवाले 22 कर्मियों से डीएम के आदेश में स्पष्टीकरण मांगा गया है। विभिन्न विभागों से जुड़े ये सभी कर्मचारी विशेष अभियान के दौरान प्रतिनियुक्त किए गए थे। अभियान के दौरान काम की प्रगति की समीक्षा के दौरान उनकी लापरवाही सामने आई थी। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने इन सभी राजस्व कर्मचारियों, किसान सलाहकारों एवं विशेष सर्वेक्षण अमीनों से स्पष्टीकरण मांगते हुए कड़ी चेतावनी दी। डीएम ने बताया कि समीक्षा के दौरान 11 अंचलों में से प्रत्येक से दो-दो की पहचान कर कुल 22 कर्मियों को शोकॉज किया गया। इनमें 17 राजस्व कर्मचारी, तीन विशेष सर्वेक्षण अमीन और दो किसान सलाहकार शामिल हैं। कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है। इसलिए इसमें लापरवाही बर्दास्त न...