पटना, जनवरी 3 -- राज्य के किसानों के निबंधन का काम धीमा है। इसमें तेजी के लिए छह से नौ जनवरी के बीच विशेष अभियान चलेगा। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने अभियान के दौरान किसानों से सहभागिता की अपील की है। उन्होंने बताया कि एग्री स्टैक परियोजना के तहत किसानों का निबंधन (फार्मर रजिस्ट्री) हो रहा है। इसमें भूमि संबंधी विवरण को आधार से जोड़ा जा रहा है ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा लेने के लिए भी किसानों का निबंधन अनिवार्य है। बिहार में पीएम किसान योजना के 75 लाख से अधिक लाभुक हैं। आगामी किस्त का लाभ लेने के लिए सभी लाभुकों को अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री कैंप में भाग लेकर फार्मर रजिस्ट्री वेब पोर्टल/ऐप के जरिए बायोमेट्रिक अथवा फेस ऑथेंटिकेशन द्वारा सत्यापन कराते हुए भूमि संबंधी दावा दर्ज करना हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.