आरा, फरवरी 6 -- आरा। भोजपुर में किसान निबंधन की तिथि सरकार की ओर से बढ़ाकर 11 फरवरी तक कर दी गई है। अब चौथा चरण शुरू हो गया। इसकी जानकारी डीडीसी गुंजन सिंह की ओर से शुक्रवार को दी गई। बीते दो फरवरी से छह तक चले इस अभियान में आशा के अनुरूप सफलता नहीं मिलने से विभाग की ओर से इसकी तिथि बढ़ा दी गई है। जिले में अब तक लक्ष्य 1.58 लाख के बदले लगभग 40 फीसदी उपलब्धि पहुंची है । - -- सीओ के हड़ताल से लौटने के बाद कार्यालयों में काम की गति बढ़ी भोजपुर जिले के सीओ के हड़ताल से वापस लौटने के बाद शुक्रवार से कार्यालयों में कामकाज की गति बढ़ गई। साथ ही सभी कार्यालयों में लोगों की समस्याएं सुनी गई। अधिकांश मामले का निष्पादन किया गया। वहीं कई मामलों में राजस्व कर्मियों से रिपोर्ट तलब की गई। हड़ताल के कारण जिले के किसानों के निबंधन में भी अपेक्षित सफलता नह...