गोपालगंज, फरवरी 1 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एग्रीस्टैक परियोजना के तहत किसानों को विशिष्ट पहचान संख्या उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर तीसरे चरण का विशेष किसान निबंधन कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप 2 फरवरी से 6 फरवरी तक जिले की सभी पंचायतों में लगाए जाएंगे। इस बार किसान निबंधन को मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत कम से कम 50 प्रतिशत किसानों का निबंधन कराने का लक्ष्य तय किया गया है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले में कुल 2 लाख 28 हजार 354 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। बीते वर्ष चार महीने और चालू वर्ष में दो चरणों में लगाए गए कैंपों के माध्यम से अब तक केवल 30 हजार 950 किसानों का ही निबंधन हो सका है। यह कुल किसानों का महज 13.55 प्रतिशत है। इसे दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.