जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जिले में धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया के प्रति किसानों को जागरूक करने उद्देश्य से सोमवार को जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 दिसंबर से धान खरीद की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे में किसान बिचौलियों के झांसे में न आएं और सरकारी धान अधिप्राप्ति केंद्रों में ही उचित समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करें। गौरतलब है कि वर्ष 2025-26 में सरकार द्वारा 2,450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीद की जा रही है। जिले में इस वर्ष 6 लाख क्विंटल धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत कुल 54 धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। उसी के माध्यम से किसानों से धान खरीदा ज...