झांसी, फरवरी 15 -- झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता मऊरानीपुर में भाजपा के बैनर तले एक विवाह घर में केंद्रीय बजट पर गोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता भाजपा नेता व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक गिरी ने की अरुण सिंह ने हाल ही पेश किए गए बजट की बारीकियां समझाई। इसे अब तक का सबसे बेहतर बजट बताया। कहा, बजट में किसानों के लिए बौछार सी कर दी है। प्रधानमंत्री किसान धन-धान्य योजना से एक करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। जिसमें अच्छे बीज अच्छे फसल लेने में लाभ मिलेगा। इसमें मध्यवर्ग के लिए पिटारा खोल दिया है। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार 12 लाख करोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च करने जा रही है। किसान क्रेडिट कार्ड 3 लाख से जगह 5 लाख का हो गया है। जिससे गरीब किसानों को बहुत लाभ होगा। 42000 करोड़ केन बेतवा को सौगात मिली है। इस दौरान...