आगरा, जुलाई 16 -- कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस हंगामे के नाम रहा। यहां जिला स्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर किसानों का पारा चढ़ गया। उन्होंने जमकर आक्रोश व्यक्त किया। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने किसान दिवस को महज औपचारिक मात्र बना दिया है। यहां किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं होता है। वहीं, किसानों ने डीएपी वितरण, नहरों की सफाई और बिजली संकट जैसी समस्याएं रखीं। किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बताया कि कई महीनों से आगरा के जिलास्तरीय अधिकारियों ने किसान दिवस को मजाक बना दिया है। किसान हर महीने के तीसरे बुधवार को अपनी समस्याएं लेकर दूर से चलकर आता है। ताकि, उनकी समस्या जिलास्तरीय अधिकारी सुनेंगे। लेकिन, अधिकारी अपने अधीनस्थों को भेजे देते हैं। शासनादेश के अनुसार ये गलत है। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.