लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- जायद में दलहनी फसलों को बढ़ावा देने को प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग से संचालित राज्य सहायतित निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन व प्रसार कार्यक्रम तहत उर्द व मूंग बीज के मिनीकिट के लिए बुकिंग कराने वाले किसानों का चयन ई-लाटरी से किया जाएगा। डीडी कृषि गिरीश चन्द ने बताया कि उड़द बीज मिनीकिट के लिए लक्ष्य 75 के सापेक्ष 295 व मूंग बीज मिनीकिट के लक्ष्य 80 के सापेक्ष 149 किसानों ने बुकिंग कराई है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य से अधिक आवेदन होने के कारण किसानों का चयन ई-लाटरी से किया जाएगा। ई-लाटरी बुधवार को आयोजित किसान दिवस के साथ की जाएगी। किसानों से ई-लाटरी में भाग लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...