लखीमपुरखीरी, फरवरी 19 -- विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने समस्याओं को उठाया। वहीं अफसरों, कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से गन्ना के साथ सहफसली खेती के फायदे बताए। किसानों से कहा कि एक ही समय में दो फसलें तैयार हो सकती हैं इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। किसान दिवस की अध्यक्षता पीडी एसएन चौरसिया ने की। किसान दिवस में पीडी ने किसानों से कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ लेते हुए कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लेकर खेती करें जिससे कम लागत में अधिक उत्पादन हो सके। उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि गन्ने के साथ उर्द, मूंग की सहफसली खेती करें। इससे एक समय में दोहरा लाभ मिलता। सहफसली को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कृषि विज्ञान केंद्र मझरा से आए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नति खेती और फसलों में लगने ...