अमरोहा, जून 19 -- सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस आयोजित हुआ। किसानों ने बिजली, पानी, सड़क, नलकूप, गन्ना मूल्य भुगतान, छुट्टा पशुओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंक संबंधी किसानों की जो भी समस्याएं हैं, उनका निराकरण प्रमुखता से करें। जो भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनकी जानकारी किसानों को देते हुए लाभान्वित जरूर किया जाए। डीसीओ के प्रतिनिधि को निर्देशित किया कि सभी किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान जो शेष है, उसे समय दिलाया जाए। वहीं किसानों ने विद्युत संबंधित समस्याओं को भी प्रमखुता से उठाया। ट्रांसफार्मर खराब होने, बिजली तार टूटने व गले हुए खंभों को बदलवाए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.