मेरठ, मई 22 -- हर महीने के तीसरे बुधवार को होने वाला किसान दिवस बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह के किसान दिवस में नहीं पहुंचने पर हंगामा काटा। सीडीओ नुपूर गोयल ने इसकी जानकारी डीएम को दी। डीएम के पहुंचने के बाद ही किसानों ने बैठक होने दी। किसान दिवस पर गन्ना बकाया भुगतान, नलकूप बिजली कटौती, रजवाहो में पानी, आवारा पशुओं का मुद्दा गूंजा। जिलाधिकारी की समीक्षा में पिछले किसान दिवस की 74 समस्याओं में से 45 समस्याओं का हुआ निस्तारण मिला। 29 समस्याओं को दोबारा निस्तारण के लिए भेजा गया। किसानों ने 50 अन्य समस्याएं लिखकर दी। जिलाधिकारी ने किसानों की शत प्रतिशत समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा ऐसे नहीं चलेगा। अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.