उरई, फरवरी 18 -- उरई। डीडीओ की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फसल बीमा से लेकर जर्जर विद्युत लाइनों समेत तमाम समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनका निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। बुधवार को विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में डीडीओ निशांत पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित किसान दिवस में सर्वप्रथम पिछली बैठक में आई शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गई। इसके बाद किसानों ने अब तक फसल बीमा योजना के तहत अभी तक अटके करोड़ों के भुगतान का मामला उठाया साथ ही कई क्षेत्रों में जर्जर तारों के अलावा तकनीकी एवं यांत्रिक दोष से बंद पड़े नलकूपों की भी समस्या बताई। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में बाधित हो रही नहरों का भी मामला उठाया गया। डीडीओ ने सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.