देवरिया, दिसम्बर 24 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र में किसान दिवस के अवसर पर मंगलवार को सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सजीव प्रसारण के माध्यम से 'विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)' वीबी-जी राम जी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण परिवारों को प्रति वर्ष 125 दिन रोजगार की गारंटी देगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए केवीके अध्यक्ष डॉ. मंधाता सिंह ने कहा कि योजना से जल सुरक्षा, अवसंरचना और खेती को मजबूती मिलेगी। विशेषज्ञों ने जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती, पोषण वाटिका और पशुपालन से किसानों की आय बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम में 188 किसानों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.